Lok Sabha Elections: भजनलाल शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Monday, 06 May 2024 01:00:57 PM
Lok Sabha Elections: Bhajanlal Sharma targeted Arvind Kejriwal, said this big thing

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक सम्मेलन को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर निशाना साधा है। भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है।  उन्होंने कई ट्वीट किए हैं। 

उन्होंने रविवार को ट्वीट किया कि जन-जन का विश्वास - मोदी जी के साथ। दिल्ली प्रवास के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। 

जय भाजपा, तय भाजपा
सम्मेलन में सम्मलित जनों का मोदी की गारंटी के प्रति अथाह समर्थन व अटूट विश्वास हर बूथ पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय की कहानी बयां कर रहा है। जय भाजपा, तय भाजपा। 

अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार की बात करके सत्ता में आए थे, लेकिन अपने लिए करोड़ों रुपए का मकान बना लिया और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद विकास की परिभाषा को बदलने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है जो नीचे से ऊपर की तरफ चलती है। अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का ध्यान रखती है, जो कार्यकर्ता सामने बैठता है वही आगे चलकर मंच पर बैठता है।

PC:  twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.