Lok Sabha Elections: देवेंद्र झाझड़िया हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक, चूरू सीट से लड़ेंगे चुनाव

Samachar Jagat | Friday, 29 Mar 2024 10:46:04 AM
Lok Sabha Elections: Devendra Jhanjharia is the owner of property worth crores, will contest elections from Churu seat

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र झांझडिय़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये पैरा एटथीट इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राहुल कस्वां को चुनौती देंगे। राहुल कस्वां इसी सीट से मौजूदा सांसद हैं।

आज हम आपको भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झांझडिय़ा की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। देवेंद्र झांझडिय़ा ने अपने चुनावी शपथ पत्र में खुद की संपत्ति की जानकारी दी है। भाजपा के देवेंद्र झाझडिय़ा के पास 8.04 करोड़ की संपत्ति है।

उनके पास 4.01 करोड़ की चल और 4.03 करोड़ की अचल संपत्ति है। भारत के इस स्टार एथलीट ककी पत्नी मंजू झांझडिय़ा के पास भी 92.08 लाख की चल और एक करोड़ की अचल संपत्ति है। उन्होंने बीए तक की शिक्षा हासिल की है। देवेंद्र झांझडिय़ा ने अपने शानदार खेल से देश और दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। अब उनके पास भाजपा को चूरू लोकसभा सीट जिताने की बड़ी चुनौती है।

PC: news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.