Lok Sabha Elections: राजस्थान की इन 12 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के ये उम्मीदवार हैं आमने-सामने, कल ईवीएम में बंद हो जाएगी किस्मत  

Samachar Jagat | Thursday, 18 Apr 2024 09:44:56 AM
Lok Sabha Elections: These candidates of BJP and Congress are face to face on these 12 seats of Rajasthan, fate will be sealed in EVM tomorrow

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। पहले चरण के मतदान की प्रचार गतिविधियां समाप्त होने के बाद उम्म्मीदवार वोटिंग को लेकर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

पहले चरण में राजस्थान की जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के मतदान से प्रदेश की राजनीति के कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा किया गया है।

भाजपा ने इस बार प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत का दावा किया है। चार जून को पता चलेगा कि किसे कितनी सीटें मिलती हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि पहले चरण में प्रमुख से रूप से कौन-कौन से दिग्गजों के बीच मुकाबला होगा।  

ये हैं प्रमुख उम्मीदवार
जयपुर ग्रामीण- अनिल चोपड़ा (कांग्रेस) - राव राजेंद्र सिंह (भाजपा)
जयपुर शहर- प्रताप सिंह खचारियावास (कांग्रेस) - मंजू शर्मा (भाजपा)
श्रीगंगानगर- कुलदीप इंदौरा ( कांग्रेस) - प्रियंका बालन (भाजपा)
बीकानेर- गोविंद राम मेघवाल ( कांग्रेस) - अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा)

झुंझुनू-  बृजेंद्र ओला (कांग्रेस) - शुभकरण चौधरी (भाजपा)
सीकर- अमराराम सीपीआई(एम) - स्वामी सुमेधानंद सरस्वती (भाजपा)
चूरू- राहुल कस्वां ( कांग्रेस) - देवेन्द्र झांझडिय़ा (भाजपा)
अलवर- ललित यादव (कांग्रेस)- भूपेंद्र यादव (भाजपा)

भरतपुर- संजना जाटव (कांग्रेस) - रामस्वरूप कोली (भाजपा)
करौली धौलपुर- भजनलाल जाटव (कांग्रेस) - इंदु देवी जाटव (भाजपा)
दौसा- मुरारी लाल मीणा (कांग्रेस)  - कन्हैया लाल मीणा (भाजपा)
नागौर-  हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) - ज्योति मिर्धा (भाजपा)

PC:  mid-day
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.