Maharashtra: लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था 41 वर्षीय व्यक्ति, तभी हो गया कुछ ऐसा कि...

Hanuman | Tuesday, 05 Nov 2024 01:19:19 PM
Maharashtra: A 41-year-old man was raping a girl, then something happened that...

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के मुंबई के ग्रांट रोड क्षेत्र से एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। मायानगरी मुंबई के एक होटल में 41 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो गई, जो एक प्रमुख हीरा कंपनी का प्रबंधक था।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति बिगडऩे पर होटल के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि व्यक्ति की दिल का दौरा पडऩे से मौत हुई है। 

14 वर्षीय लडक़ी की मां की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति लडक़ी को गुजरात से अपने साथ लेकर आया था। बच्ची की मां ने आरोपी पर झूठे प्रलोभनों के माध्यम से बच्ची को बहला-फुसलाकर यहां लाने का आरोप लगाया है।

 आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात में इसी साल सितंबर महीने में सेक्स के दौरान 23 वर्षीय युवती मौत होने का मामला भी प्रकाश में आया था। इस दौरान अधिक खून बहने के कारण युवती की मौत हुई थी। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.