Maharashtra: होटल में लोगों के सामने ऐसा कर रही थी कई महिलाएं, अचानक पहुंच गई पुलिस, इसके बाद.. 

Hanuman | Thursday, 09 Jan 2025 09:23:47 AM
Maharashtra: Many women were doing this in front of people in the hotel, suddenly the police arrived, after this...

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में अब पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकार आपको भी हैरानी होगी। यहां पंचगनी हिल स्टेशन के पास पुलिस ने एक होटल में छापा मारा है। यहां पर पुलिस महिलाओं के अश्लील डांस को देखकर चौंक गई। इस पर पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

खबरों के अनुसार, होटल में महिलाओं द्वारा बार डांसर के रूप में काम करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात को यहां पर छापेमारी की। यहां पर सिंगर, डांसर और वेटर के रूप में पुलिस को केवल महिलाएं ही नजर आईं। सभी को कम कपड़े पहनों में देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि होटल में कुछ महिलाएं स्टेज पर अश्लील डांस कर रही थी। इस दौरान करीब 20 ग्राहक मौजूद थे। पुलिस ने यहां से 21 लोगों को गिरफ्तार कर 25 लाख रुपए से अधिक कीमत के म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल फोन और एक कार जब्त की। 

महिलाओं को परिजनों को सौंपा जाएगा
पुलिस द्वारा अब इस बात की जांच की जा रही है कि डांस बार में महिलाओं को कहां से लाया गया था। पुलिस ने बताया कि बार से बरामद कई महिलाओं को काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहलेे  महाराष्ट्र में नागपुर के हिंगना इलाके में स्थित एक डांस बार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। यहां से पुलिस ने 18 ग्राहकों और कर्मचारियों सहित कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।

PC: tv9hindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.