Rajasthan Elections 2023: मतपेटिया खुलते ही दूर हो जाएगी गहलोत और डोटासरा की गलतफहमी- भाजपा

Samachar Jagat | Thursday, 30 Nov 2023 11:59:54 AM
Rajasthan Elections 2023: The misunderstanding between Gehlot and Dotasara will be removed as soon as the ballot box opens - BJP

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेेस अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस के बाद भाजपा भी कहा पीछे रहने वाली है। अब भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने राजस्थान में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पंचारिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयानों में बेहद हताशा नजर आ रही है। कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों से यह साफ नजर आ रहा है, उन्होंने अपनी हार मान ली हैं। पंचारिया ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में लोकतंत्र का हवाला देते हुए जनता के फैसले को सर्वाेपरी बता रहे है। इस बयान में कांग्रेस की हताशा झलक रही है। 

पंचारिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के 90 सीटों वाले बयान को गलतफहमी बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता द्वारा दिया गया भरपूर मतदान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष की गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए।

pc- aapkiawaz.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.