जयपुर। राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति को सस्ते दामों में प्लाट बेचान का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़त ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि देवी नगर हरनाथपुरा करधनी निवासी दिनेश गुर्जर ने मामला दर्ज कराया है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात केसरमल से हुई थी। जिसने सस्ते दामों में प्लाट दिलाने का झांसा दिया। बातों में आने पर केसरमल ने एक प्लाट का सौदा तय कर 10 लाख रुपए ले लिए। लंबे समय के टालमटोल के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करा रहा और नहीं दी गई रकम वापस लौटा रहा है।
धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।