Delhi के मोती नगर इलाके में पुलिसकर्मी हमले में घायल

varsha | Friday, 02 Jun 2023 01:12:13 PM
Policeman injured in attack in Delhi's Moti Nagar area

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक पर बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि हमलावर की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।अधिकारी ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में जखीरा फ्लाईओवर के नीचे एक चौकी पर तैनात थे।

देर रात करीब एक बजे उन्होंने ‘‘संदिग्ध गतिविधि’’ देखकर एक व्यक्ति को रोका।उन्होंने बताया कि जब सिंह व्यक्ति की तलाशी ले रहे थे तभी उस व्यक्ति ने सिंह के सीधे हाथ पर चाकू से हमला किया। सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।वीर ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Pc:ETV Bharat



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.