Rajasthan: संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले सीएम भजनलाल ने पार्टी विधायकों के साथ किया ऐसा

Hanuman | Monday, 08 Dec 2025 08:39:22 AM
Rajasthan: Ahead of a possible cabinet reshuffle, CM Bhajan Lal did this to party MLAs

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले सीएम निवास पर पार्टी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से रविवार को कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

प्रदेश के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनअपेक्षाओं एवं दो वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने हेतु हम सब कार्यरत हैं। जनता का स्नेह व विश्वास ही हमारी प्रेरणा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों, मेयर, प्रधानों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों से सार्थक संवाद किया।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर कार्यकर्ता को काम, सम्मान और जिम्मेदारी मिले तथा सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो। साथ ही राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजन पर भी चर्चा हुई। जल, ऊर्जा, किसान कल्याण, रोजगार, औद्योगिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व कार्य विकसित राजस्थान की नींव हैं।

प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया वॉरियर्स की मीट को किया संबोधित

इससे पहले उन्होंने राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया वॉरियर्स की मीट को संबोधित किया। डिजिटल युग में विचारों की शक्ति ही परिवर्तन का सबसे बड़ा आधार है। पारदर्शी संवाद, सकारात्मक संदेश और जन-जन तक सरकार की योजनाओं की सही जानकारी पहुँचाने में हमारे सोशल मीडिया वॉरियर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.