नाटो से अलग होने वाला है अमेरिका! Donald Trump ने फिर से बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Thursday, 02 Apr 2026 09:22:16 AM
The US is set to withdraw from NATO! Donald Trump has once again made this major statement

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी युद्ध में नाटो से जुड़े देशों की ओर से सहयोग नहीं मिलने पर अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराज होकर एक बड़ा बयान दिया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने नाटो से अलग होने के संकेत दिए है।

ट्रंप ने एक बार फिर नाटो गठबंधन की प्रासंगिकता पर सवाल उठाते हुए इससे अलग होने के संकेत दिए हैं। ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो से जुड़े देशों की ओर से मिले असहयोग को लेकर तीखी आलोचना करते हुए कहा कि युद्ध में उनका सैन्य समर्थन बहुत कमजोर रहा है।

आपको बात दें कि ईरान के साथ युद्ध के बाद से ट्रंप ने बार-बार नाटो की आलोचना  कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह देश को इस संगठन से बाहर निकालने पर विचार करेंगे। गौरतलब है कि नाटो सैन्य गठबंधन को साल 1949 में यूरोप और उत्तरी अमेरिका में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था।

PC:  ipso
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.