Rajasthan: संजीवनी घोटाले मामले में अशोक गहलोत ने साधा केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह सिंह पर निशाना

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2023 04:42:58 PM
Rajasthan: Ashok Gehlot targets Union Minister Gajendra Singh Singh in Sanjivani scam case

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और उन चुनावों से पहले ही राजनीतिक पार्टिया चुनावी मोड़ में आ चुकी है। पार्टियों के नेताओं के बीच में बयान बाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है।

जानकारी के अनुसार संजीवनी घोटाले के मामले में सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री को निशाने पर लिया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्होंने मानहानि के दावे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत मानहानि का केस करें हम तो इसका स्वागत करेंगे।

क्योंकि इसी बहाने ये केस आगे बढ़ेगा, भला होगा उन गरीबों लोगों का जो चर्चा में ही नहीं थे, लोगों का पैसा डूब गया है, तो ये इश्यू नेशनल लेवल पर बनेगा। मैं चाहता हूं प्रधानमंत्रीजी तक, अमित शाह जी तक बात जाए।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.