Rajasthan Assembly Elections: भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कर दिया ये ट्वीट

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Oct 2023 10:11:20 AM
Rajasthan Assembly Elections: After the release of the first list of BJP candidates, former Chief Minister Vasundhara Raje tweeted this

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी की गई 41 उम्मीदवारों की लिस्ट में नाम नहीं है। उनका नाम भाजपा की आगमी सूची में आने की संभावना है। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद पूर्व सीएम राजे ने प्रदेश की गहलोत सरकार को लेकर बड़ा ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि चुनावों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की जनता ने पिछले पांच वर्षों में बहन-बेटियों का उत्पीडऩ, हर रोज निर्दोषों की हत्याएं, आए दिन गरीबों व दलितों पर अत्याचार, बार-बार पेपर लीक से व्यथित युवाओं की पीड़ा को देखा है। कांग्रेस के इस कुशासन से हर वर्ग आहत हुआ है। हर तरफ खौफ और दहशत का माहौल है। कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि आप सब राजस्थान में बदलाव के संकल्प को पूरा करें तथा अपने वोट की ताकत से नाकारा कांग्रेस सरकार को विदा करें।

सर्व विदित है कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव अंत्योदय के पथ पर चलते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास’ के ध्येय पर काम किया है। इसी ध्येय वाक्य को अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में विकास के कीर्तिमान कायम कर दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को शिखर पर पहुंचाया है।

हमारी भाजपा सरकार ने भी इसी प्रतिज्ञा के साथ प्रदेश की सेवा की थी। इसीलिए आज सब लोग हमारी सरकार के विकास को याद कर फिर से कमल खिलाने को आतुर हैं। इसलिए आओ! फिर से आपके और हमारे सपनों का राजस्थान बनाने के लिए भाजपा को चुने, जो सब की सुने। आओ फिर से साथ चलें।

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.