Rajasthan Assembly Elections: अशोक गहलोत ने अब वसुधरा राजे को दे डाली ये चुनौती

Samachar Jagat | Saturday, 04 Nov 2023 09:17:30 AM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot has now given this challenge to Vasudhara Raje

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज होती रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को चुनौती दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां। विपक्षी दल की नेता वसुन्धरा राजे सिंधिया को मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ कांग्रेस की 7गारंटी पर एक बहस करें।

वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ओ.पी.एस गारंटी। राजस्थान में सबसे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने वाली कांग्रेस अब इसकी सुरक्षा हेतु कानून बनाने की गारंटी देती है। इससे ओपीएस को वैधानिक सुरक्षा प्राप्त होगी। कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। कर्मचारियों की सेवा व परिश्रम का सम्मान सुनिश्चित होगा।

वहीं उन्होंने ट्वीट किया कि करें महंगाई से दो-दो हाथ, चुनें कांग्रेस की गारंटी सात। देश में बढ़ती महंगाई से निजात का रोल मॉडल है - राजस्थान। कांग्रेस गारंटी संवाद ने सपोटरा में कर दिया ये एलान। गारंटी पाने हेतु रमेश चंद मीणा को करें मतदान।

PC: amarujala



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.