Rajasthan Assembly Elections: अशोक गहलोत ने देर रात की भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास से मुलाकात, कयासों का दौर शुरू 

Hanuman | Wednesday, 25 Oct 2023 10:14:40 AM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot met BJP MLA Suryakanta Vyas late at night, a round of speculations started

जयपुर। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने देर रात सूरसागर से भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास से मुलाकात कर कयासों का दौर शुरू कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस सीट से विधायक सूर्यकांता व्यास का टिकट काट दिया। इस पर सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन विधायकों ने उनकी तारीफ की है, विपक्षी पार्टी ने उन्हीं के टिकट छीन लिए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बीजेपी विधायक सूर्याकांता व्यास से उनके घर मुलाकात किए जाने के बाद नेताओं के बीच कयासों का दौर शुरू हो चुका है। इस सीट के लिए कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं नहीं किया है।

अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सूरसागर सीट से कांग्रेस सूर्यकांता व्यास को टिकट देकर बड़ी चाल चल सकती है।  साल 2003 से अभी तक इस सीट पर कांग्रेस को जीत नहीं मिली है। हर बार भाजपा को ही जीत मिली है।
 

PC: abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.