Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी होने के बाद अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Friday, 27 Oct 2023 09:24:21 AM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot said this big thing after the third list of Congress was released

जयपुर। अगले महीने 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इस प्रकार से कांग्रेस अब तक चुनाव से 95 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस की तीसरी सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। 

अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई तृतीय सूची में नामित समस्त उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस के वर्तमान कार्यकाल में ऐतिहासिक कानूनों व अभूतपूर्व योजनाओं से मिली 4 गुना तेज तरक्की को 10 गुना गति प्रदान करने हेतु लोगों का आशीर्वाद जरूरी है।

अत: कांग्रेस परिवार के सभी कनिष्ठ, साथियों से आग्रह है कि अव्वल राजस्थान निर्माण हेतु अहर्निश जनसेवा से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।

PC: freepressjournal



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.