Rajasthan Assembly Elections: पूर्व सीएम राजे ने अब अशोक गहलोत को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Friday, 20 Oct 2023 01:01:04 PM
Rajasthan Assembly Elections: Former CM Raje now said this big thing about Ashok Gehlot

जयपुर। प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया है। राजे ने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण ही बदल दिया। सीएम कहने लगे महिलाओं के साथ ज्यादती के अधिकतर मामले झूठे हैं। यानी उन्होंने सार्वजनिक रूप से नारी शक्ति का अपमान किया। इससे महिलाओं की प्रगति भी बाधित हुई।

हमारी भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयास कर महिलाओं को जो हौंसला दिया, उसे इस सरकार ने तोड़ दिया। महिलाओं की उम्मीदों की उड़ान को रोक दिया।  इसलिए अब महिलाएं माफ नहीं करेगी, इस सरकार को साफ करेंगी। 

PC: deccanherald 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.