Rajasthan Assembly Elections: आज ही कांग्रेस जारी कर सकती है इतने उम्मीदवारों की पहली सूची, सामने आई ये बात 

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Oct 2023 12:40:41 PM
Rajasthan Assembly Elections: Congress can release the first list of so many candidates today itself, information revealed

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अगले महीने वाले वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का इंतजार आज समाप्त हो सकता है। आज इस संबंध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की इलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अगुवाई में कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। खबरों की मानें तो कांग्रेस आज ही 106 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जा कर सकती है।

वहीं कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बाकी 146 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी आज ही हो सकता है। अभी कांग्रेस की ओर से पांच राज्यों की 411 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की ऐलान किया जाना अभी बाकी है। गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि परिणाम 3 दिसम्बर को आने की उम्मीद है। 

PC: newindianexpress



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.