Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान में अब बनेंगे तीन और नए जिले, सीएम गहलोत ने किया ऐलान  

Samachar Jagat | Friday, 06 Oct 2023 03:02:45 PM
Rajasthan Assembly Elections: Now three more new districts will be formed in Rajasthan, CM Gehlot announced

जयपुर। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव पहले सीएम गहलोत ने एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है। अब सीएम गहलोत ने प्रदेश में तीन और नए जिले बनाए जाने का ऐलान किया है।

इस बात की जानकारी अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। अब प्रदेश में मालपुरा, सुजानगढ़  और कुचामन सिटी नए जिले बनाए जाएंगे।

सीएम गहलोत ने कहा कि आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा। अशोक गहलोत के इस निर्णय से अब राजस्थान 53 जिलों का प्रदेश बन जाएगा। अभी तक राजस्थान में 50 जिले हैं। सीएम गहलोत के इस कदम को चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
 

PC:  patrika



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.