Lok Sabha elections: कांग्रेस की जीत के लिए अशोक गहलोत ने किया ये आह्वान

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Apr 2024 08:40:48 AM
Lok Sabha elections: Ashok Gehlot made this call for the victory of Congress

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों पक्ष में जमकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को जोधपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि जोधपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं जोधपुर लोकसभा समन्वयक महेन्द्र चौधरी के साथ सम्मिलित हुए। समस्त कार्यकर्ताओं से मन, वचन व कर्म से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की जीत के लिए लगे रहने का आह्वान किया।

इससे पहले मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया कि 36 कौम साथ है, चारों ओर ये नाद है। आज पाली में क्षेत्र की कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती संगीता बेनीवाल की नामांकन सभा में जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। यह चुनाव संविधान और हिंदुस्तान की तासीर बचाने का चुनाव है। आपका हर एक वोट बदलाव का हर एक हस्ताक्षर साबित होगा। 

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.