Rajasthan Assembly Elections: 20 अक्टूबर को राजस्थान आएंगी प्रियंका गांधी

Samachar Jagat | Friday, 13 Oct 2023 09:23:20 AM
Rajasthan Assembly Elections: Priyanka Gandhi will come to Rajasthan on October 20

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक फिर से राजस्थान का दौरा करने वाली हैं।  इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 16 अक्टूबर से ईआरसीपी के राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं होने से प्रभावित जिलों में यात्रा निकलकर भारतीय जतना पार्टी को घेरने की योजना बनाई है। इसकी को लेकर प्रियंका गांधी यहां पर आएंगी। 

इस यात्रा की शुरुआत बारां से होगी, जहां पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े जनसभा को संबांधित करेंगे। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी राजस्थान आएंगी। वह यात्रा के अंतिम पड़ाव में 20 अक्टूबर को दौसा जिले की सिकराय विधानसभा में जनसभा करेंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस केन्द्र सरकार से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की लगातार मांग कर रही है। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि ईआरसीपी (ईस्ट राजस्थान कैनाल परियोजना) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की बात खुद पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान कही थी। अब कांग्रेस इस मुद्दे को आगामी विधानसभा चुनाव में भुनाने में लगी हुई है। 

PC: news18 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.