Rajasthan Assembly Elections:  कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने का इंतजार बढ़ा, इतने नामों पर लग चुकी है मुहर

Samachar Jagat | Thursday, 19 Oct 2023 09:38:25 AM
Rajasthan Assembly Elections: The wait for the release of the first list of Congress candidates increases, so many names have been approved

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची का इंतजार बढ़ता जा रहा है। ये सूची बुधवार को भी जारी नहीं हो सकी।  बुधवार को एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इसके जारी होने की संभावना थी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी और अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल थे। 

खबरों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के लगभग पचास उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग चुकी है। अब कांग्रेस की ये सूची राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के राजस्थान दौरे के बाद जारी हो सकती है।

प्रियंका गांधी 20 अक्टूबर को दौसा जिले के सिकराय में जनसभा को संबोधित करेंगी। यानी कांग्रेस की पहली सूची अब बीस अक्टूबर को आने की संभावना है। मंगलवार को पहली सूची जारी करने के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। 

PC: business-standard



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.