Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान में भाजपा सरकार बनने को लेकर वसुंधरा राजे ने अब बोल दी ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 09:02:40 AM
Rajasthan Assembly Elections: Vasundhara Raje has now said this big thing regarding the formation of BJP government in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे ने शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में कई जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने सिरोही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार ओटाराम देवासी जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया कि आज जावाल में सिरोही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार ओटाराम देवासी जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यहां सभा में उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि राजस्थान में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। आदरणीय ओटाराम देवासी जी ने सदैव लोक कल्याण को सर्वोपरि रखा है।

हमारी भाजपा सरकार में इन्होंने गौ पालन मंत्री के रूप में गौ-माता की सेवार्थ अनेकों सराहनीय कार्य किए हैं। मेरा सिरोही की जनता से आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में अधिकाधिक वोट कर ओटाराम जी को विजयी बनाएं।

वहीं उन्होंने गोगुंदा से भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ प्रत्याशी प्रताप लाल गमेती के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर अधिकाधिक मतदान की अपील की। केसरिया रंग में रंगी यह जनसभा तथा गगन गूंजते जय श्री राम के नारे भाजपा की लोकप्रियता बता रहे हैं।

PC: twitter 6



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.