Rajasthan Assembly Elections: क्या गहलोत के सामने चुनाव लड़ेंगे गजेंद्र सिंह? वायरल हो रही है ये सूची 

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 09:58:51 AM
Rajasthan Assembly Elections: Will Gajendra Singh contest against Gehlot? This list is going viral

जयपुर। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमर कस ली है। सीएम गहलोत ने एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने का दावा किया है।  

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक फिर से जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है। इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजपा की 9 प्रत्याशियों की दूसरी सूची वायरल हो रही है। इस सूची में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अब सीएम अशोक गहलोत की विधानसभा सीट सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे।

इस सूची को  राजस्थान भाजपा के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी शेयर किया गया है। खबरों के अनुसार, भाजपा ने इस सूची को फेंक बताया है। सूची में शामिल उम्मीदवारों के अंग्रेजी नामों में कई गलतियां हैं। वहीं खबरें आ रही हैै कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द ही जारी हो सकती है।  

PC: .moneycontrol



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.