Jaipur: स्टनिंग लेडीज ग्रुप की और से किया गया फागोत्सव का आयोजन, सजाई गई बाबा श्याम की झांकी

Shivkishore | Monday, 18 Mar 2024 11:32:55 AM
Jaipur: Fagotsav was organized by Stunning Ladies Group, Baba Shyam's tableau was decorated.

इंटरनेट डेस्क। होली का महापर्व पास में हैं और इस समय चारों और फागोत्सव की उमंग छाई हुई है। कही रंगों की तो कही फूलों की होली खेली जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को स्टनिंग लेडीज ग्रुप- एस ई एन एन की तरफ से फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप की संस्थापक जय श्री शर्मा ने बताया की आयोजन के दौरान कई तरह के इवेंट आयोजित किए गए।

इस दौरान इवेंट में जिसने भी पार्टिसिपेट किया और फर्स्ट रनर-अप रहा उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गु्रप की सभी महिलाओं ने बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार किया और फूलो की होली खेली।  

इस दौरान स्वाति अग्रवाल, अंजलि मोदी, रुचि जैन,तनु अग्रवाल, कोशिकी कुमार रुचि टिल्कीवाल, शालिनी अग्रवाल,पूजा परिहार, भारगवी जगधारी दीपिका,गौरी,श्रेया श्री,विनीता वैद और निधि जैन के साथ सभी कोर टीम मेंबर ने पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा कर बाबा श्याम की आरती उतारी और भजन संध्या का आयोजन किया। 

pc- whatsapp

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.