संविदा नर्सिंगकर्मियों को बेरोजगार करने के बाद सरकार अब उनकी पीड़ा सुनने को भी तैयार नहीं है: Jully

Hanuman | Friday, 12 Jun 2026 04:48:18 PM
After rendering contractual nursing staff unemployed the government is now not even willing to listen to their grievances: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर के महिला चिकित्सालय में संविदा पर कार्यरत रहे नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है।

उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं झकझोर देने वाला है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को संभालने वाले संविदा नर्सिंगकर्मियों को बेरोजगार करने के बाद सरकार अब उनकी पीड़ा सुनने को भी तैयार नहीं है।

अपनी नौकरी बचाने के लिए धरने पर बैठे नर्सिंगकर्मियों में से एक युवा साथी का आत्महत्या कर लेना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और हठधर्मिता का दु:खद परिणाम है।

मुख्यमंत्री जी, यह केवल एक आत्महत्या नहीं, यह सिस्टम के द्वारा की गई हत्या है l आपकी सरकार ने असुरक्षा, बेरोजगारी और मानसिक तनाव के गर्त में धकेल दिया है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले ही संकट में है, फिर भी नर्सिंगकर्मियों को हटाने का फैसला समझ से परे है। सरकार जवाब दे, आखिर एक युवा स्वास्थ्यकर्मी को अपनी जान देने की नौबत क्यों आई?

इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी कौन लेगा? संविदाकर्मियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी क्यों की जा रही ? ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.