- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान अमेरिका ने अपने पहले ही मैच में बड़ा धमाका किया है। अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करते हुए अमेरिका ने कैलिफोर्निया के इंगलवुड स्थित सोफी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-डी मुकाबले में पराग्वे को 4-1 से शिकस्त दी।
1994 के बाद पहली बार घरेलू सरजमीं पर विश्व कप में हिस्सा ले रही अमेरिकी टीम मैच में शुरुआत से ही आक्रामक रूप दिखाया। मैच के शुरुआती चरण में ही पराग्वे के डेमियन बोबाडिला के आत्मघाती गोल के कारण अमेरिका को बढ़त मिली। इसके बाद फोलारिन बालोगुन ने गोली किया। 31वें मिनट में क्रिस्टियन पुलिसिक क बेहतरीन थ्रू बॉल पर बालोगुन ने गोल दागकर स्कोर अमेरिका के पक्ष में 2-0 कर दिया।
अमेरिकी टीम की हाफ टाइम तक बढ़त 3-0 की
पहले हाफ के इंजरी टाइम में बालोगुन ने दो डिफेंडरों को छकाया और शानदार कर्लिंग शॉट के जरिए गेंद को टॉप कॉर्नर में पहुंचा दिया। इस गोल के दम पर अमेरिकी टीम की हाफ टाइम तक बढ़त 3-0 हो गई। दूसरे हाफ में पराग्वे ने की ओर से 73वें मिनट में जूलियो एन्सिसो ने ढीली गेंद पर तेजी दिखाते हुए मौरिसियो को पास दिया। इस पर उन्होंने गोलकीपर मैट फ्रीज को छकाते हुए अपनी टीम का खाता खोला। अमेरिकी ओर से मैच के स्टॉपेज टाइम में जियो रेयना ने किया। तेज काउंटर अटैक के बाद रेयना ने बाहरी पैर से ऐसा शॉट लगाया जिसे गोलकीपर रोक नहीं सक। इस गोल ने अमेरिकी प्रशंसकों की खुशी दो गुनी हो गई।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें