पेपर लीक के खिलाफ Rahul Gandhi राजस्थान से करेंगे देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत

Hanuman | Saturday, 13 Jun 2026 12:17:32 PM
Rahul Gandhi to launch a nationwide movement against paper leaks from Rajasthan.

जयपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेपर लीक के खिलाफ राजस्थान से देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा जिले में स्टूडेंट सम्मेलन करेंगे।

इस सम्मेलन में  वह पेपरलीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर स्टूडेंट्स से बात करेंगे।  कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा राहुल गांधी देश के छात्रों और युवाओं के लिए लगातार आवाज उठाने में एक विश्वसनीय आवाज बनकर उभरे हैं। 

इन जगहों पर आयोजित करवाए जाएंगे स्टूडेंट सम्मेलन 
केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कोटा के बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में कांग्रेस की ओर स्टूडेंट सम्मेलन आयोजित करवाए जाएंगे। इन सम्मेलनों में प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, युवा संगठनों, शिक्षकों और पेपरलीक घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोगों को एक साथ लाया जाएगा। 

 पेपरलीक के खिलाफ राहुल गांधी राजस्थान से करेंगे देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के इस देशव्यापाी आंदोलन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी सरकार की शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी आंदोलन। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के नेतृत्व में कांग्रेस कोटा, इलाहाबाद, पटना और दिल्ली में 4 विशाल महारैलियाँ आयोजित करने जा रही है। देशभर से छात्रों को इस आंदोलन के लिए संगठित किया जाएगा। शिक्षा, अवसर और युवाओं के भविष्य के लिए लड़ाई जारी है। प्रतिरोध जारी है। 

PC: thestatesman



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.