Weather Update: रविवार को देश के 19 राज्यों में होगी भारी बारिश! राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Hanuman | Saturday, 13 Jun 2026 04:42:41 PM
Weather Update: Heavy rain expected in 19 states on Sunday! alert issued for these districts in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। बारिश के कारण देश के कई राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। हालांकि अब कई राज्यों में बारिश-तूफान के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।

इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने अब कल के लिए राजस्थान सहित देश के 19 राज्यों के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस बारिश के साथ 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी  भी चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार,  दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने रविवार को राजस्थान के ही यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु, त्रिपुरा और मेघालय  राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

जयपुर सहित 11 जिलों में हो सकती है भारी बारिश

विभाग ने रविवार को राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के 11 जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है इन जिलों में जयपुर, सीकर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर शामिल है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.