- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, इस सप्ताह चांदी की कीमत 14,326 रुपए और सोने की कीमत 6,438 रुपए कम हुए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इस सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 6,438 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए हो गया है। 6 जून को सोने की कीमत 1.54 लाख रुपए थी।
वहीं एक किलो चांदी की 2.57 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.43 लाख रुपए के स्तर पर आ चुकी चुकी है। इस प्रकार चांदी की कीमत में 14,326 रुपए की मोटी गिरावट आई है।
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव आया है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए तक पहुंची थी। इस प्रकार तब से अब तक सोना 28 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। लोगों के पास अभी सोना चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें