- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने विजयी आगाज किया है। पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका 87 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने डैनी वॉट हौज(62 गेंदों पर नाबाद 105 रन) की शतकीय पारी के बदौलत 219 रन बनाए।
डैनी ने इस पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। 219 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर ही ढेर हो गई। मैच इंग्लैंड ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर बनाया। इस मामले में इंग्लैंड ने अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
इससे पहले इंग्लैंड साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका ने 2020 में थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट गंवाकर 195 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने साल 2018 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 194 रन बनाए थे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें