Rajasthan Assembly Elections: क्या कांग्रेस की सरकार बनने पर सचिन पायलट बनेंगे मुख्यमंत्री? इस कारण हो रही है चर्चा 

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Nov 2023 09:27:49 AM
Rajasthan Assembly Elections: Will Sachin Pilot become Chief Minister if Congress government is formed? This is why there is discussion

जयपुर। 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सुर्खियों में आ गए हैं। कारण ये है कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार होर्डिंग्स में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही सचिन पायलट को भी जगह मिली है।  

कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी गारंटी के जो नए प्रचार होर्डिंग्स प्रदेश के कई जगहों पर लगाए गए हैं, उनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तस्वीर को प्रमुखता के साथ जगह दी गई है।

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ की सचिन पायलट की फोटो के ये होर्डिंग्स सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

इसको लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा यहां तक होने लगी है कि क्या कांग्रेस की सरकार बनाने पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि कांग्रेस को बहुमत मिलने पर अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बनेंगे या सचिन पायलट। 

PC:  jansatta



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.