Rajasthan: भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, कर दिया है ऐसा

Hanuman | Wednesday, 02 Oct 2024 08:07:01 AM
Rajasthan: Bhajanlal government gave a big gift to the employees, did this

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने उपचुनाव से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने अब राजस्थान आवासन मंडल के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राजस्थान आवासन मंडल की वरिष्ठ विभागीय पदोन्नति समिति की प्रमुख शासन सचिव एवं आवासन मंडल अध्यक्ष वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक  में 30 राजसेवकों को पदोन्नति प्रदान की गई। 

वैभव गालरिया ने बताया कि मुख्य अभियंता, वरिष्ठ लेखाधिकारी सहित 10 पदों पर पदोन्नति बैठक के दौरान मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, उप आवासन आयुक्त, आवासीय अभियंता, उप वित्तीय सलाहकार, वरिष्ठ लेखाधिकारी, लेखाधिकारी, निजी सचिव, संपदा प्रबंधक और सहायक नगर नियोजक पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई। 

बैठक में आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, प्रमुख शासन सचिव के प्रतिनिधि के रूप में उप शासन सचिव, नगरीय विकाश रवि विजय, आवासन सचिव डॉ अनिल पालीवाल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। ये इन कर्मचारियों को दीपावली से पहले सरकारी की ओर से बड़ा तोहफा है। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.