पत्नी को डराने के लिए गले में फंदा डाला था,संतुलन बिगड़ने पर मौत हो गई

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2023 10:35:56 AM
Had put a noose around his neck to scare his wife, died due to loss of balance


समाचार जगत पोर्टल डेस्क। एक मजाक पूरे परिवार के लिए भारी पड़ गया। बताया जाता है कि गुरुवार के दिन२८ वर्ष  का कंपाउंडर अमित दुबे को शराब पीने की लत थी। पत्नी इसका विरोध किया करती थी
 विगत दिवस गुरुवार को भी इनके बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उसने पत्नी को डराने के लिए कमरे में रखी पत्नी की साड़ी से फंदा बना कर अपने गले में डाल ली। और पत्नी से कहने लगा कि शराब के लिए उसे पैसे नही दिए तो वह फांसी खाकर मर जायेगा। इस धमकी के बाद भी उसे पैसे ना मिलने पर पत्नी की साड़ी से गले में फंदा लगा दिया।

 शराब अधिक पीने पर वह संतुलन खो गया और वही फंदा उसकी जान ले बैठा।
इस पर पत्नी ने घर का दरवाजा तोडा तो वहां के सीन को देख कर अचेत हो गई। शोर गुल होने पर घर के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और अमित को बेहोशी की हालत में फंदे से मुक्त किया। इसके बाद उसे निकट की एक डिस्पेंसरी में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे डेड घोषित कर दिया। कहा जाता है की अमित और स्वेता ने गत फरवरी में ही विवाह किया था। अमित को शराब की लत थी। वह शराब पीकर घर आया करता था और नशे में उनके साथ मारपीट किया करता था। इस पर स्वेता ने आपत्ति जताई। घर में घमासान होने पर वह दुर्घटना हो गई। और अच्छा खासा परिवार बरबाद हो गया।
अमित के शव का पोस्मार्टम करवा कर उसे प्रियजनों को सोप दिया पुलिस की जांच चल रही है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.