Rajasthan: गहलोत राज का एक और फैसला पलटने वाली है भजनलाल सरकार, अब उठा लिया है ये बड़ा कदम

Hanuman | Saturday, 04 Jan 2025 08:46:56 AM
Rajasthan: Bhajanlal government is about to overturn another decision of Gehlot rule, now it has taken this big step

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अभी पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा लिए गए कई बड़े फैसलों को बदल चुकी है। प्रदेश के नौ जिलों और तीन संभागों को समाप्त करने के बाद अब भजनलाल सरकार गहलोत राज में शुरू ही हुई महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बंद कर सकती है। इसके लिए सरकार ने इन स्कूलों की समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। अशोक गहलोत राज में शुरू हुए 3741 अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को या तो बंद किया जा सकता है या अन्य स्कूलों में मर्ज किया जा सकता है। 

भजनलाल सरकार की ओर इस महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की समीक्षा के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में एक कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और खाद्य मंत्री सुमित गोदारा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कैबिनेट सब कमेटी गठित की ओर से सभी जिलों के अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की स्थिति का आंकलन कर भजनलाल ससरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार ही भाजपा सरकार की ओर से महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बंद करने, हिंदी मीडियम में बदलने या मर्ज करने जैसे विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

कई स्कूलों को हिंदी मीडियम से अंग्रेजी मीडियम में किया गया था परिवर्तित 
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर विपक्ष में रहते हुए अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की स्थापना को लेकर सवाल उठाए थे। इस दौरान अशोक गहलोत सरकार की ओर से कई स्कूलों को हिंदी मीडियम से अंग्रेजी मीडियम में परिवर्तित कर दिया गया था। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.