Rajasthan: सीएम गहलोत का बड़ा धमाका, कहा- 2020 में भाजपा के इस नेता ने बचाई थी उनकी सरकार

Samachar Jagat | Monday, 08 May 2023 08:03:44 AM
Rajasthan: Big bang of CM Gehlot, this BJP leader saved his government in 2020

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चुनाव भले ही अभी 6 महीने बाद हो लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस समय चुनावों को लेकर पूरे मूड में हैं। उन्होंने भाजपा की नेता वसुंधरा के नाम पर एक बड़ा बम फोड़ दिया है। जी हां सीएम गहलोत का कहना है की 2020 में जब सरकार में बगावत हुई थी उस समय वसुंधरा राजे ने उनकी सरकार बचाने में मदद की थी।

आपकां बता दें की धौलपुर में गहलोत ने कहा की कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र की तरह ही बीजेपी ने उनकी भी  सरकार गिराने की भी साजिश की थी। जिसमें हमारे कुछ नेता मिले हुए थे। सरकार तो बच गई लेकिन बीजेपी ने इनसे पैसे वापस नहीं लिए है। 

इस बीच गहलोत के एक और दावे से राजस्थान की सियासत में हड़कंप मच गया है। गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार 2020 के राजनीतिक संकट से बच गई क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक कैलाश मेघवाल ने उनकी सरकार को गिराने के ‘षडयंत्र’ का समर्थन नहीं किया। इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में बड़ा हड़कंप मच गया है।

pc- india tv hindi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.