Rajasthan: बागीदौरा विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने इस पूर्व कांग्रेस नेता को बनाया उम्मीदवार

Samachar Jagat | Saturday, 30 Mar 2024 09:47:03 AM
Rajasthan: BJP made this former Congress leader its candidate for Bagidaura assembly seat

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभ चुनाव के साथ ही बागीदौरा विधानसभा सीट के लिए भी उप चुनाव होगा। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे महेंद्रजीत सिंह मालवीया के हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण ये सीट खाली हुई है।

इस सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुभाष तंबोलिया भी कांग्रेस में रह चुके हैं।

सुभाष तंबोलिया ने महेंद्रजीत सिंह मालवीया का समर्थन करते हुए कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। वह महेंद्रजीत सिंह मालवीया के समर्थक माने जाते रहे हैं। अब भाजपा ने बागीदौरा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत पार्टी ने सुभाष तंबोलिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। बागीदौरा विधानसभा सीट कांग्रेेस की ओर से महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने जीती थी।

PC: flipkart
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.