Rajasthan: पूर्व सीएम वसुंंधरा राजे के खास रहे इस नेता को कांग्रेस ने अब दे दिया टिकट

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Mar 2024 10:49:14 AM
Rajasthan: Congress has now given ticket to this leader who was close to former CM Vasundhara Raje

इंटरनेट डेस्क। पूर्व सीएम वसुंंधरा राजे के खास नेता और शांति धारीवाल तथा अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमलावर रहने वाले पूर्व भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस ने कोटा लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्रहलाद गुंजल ने हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत की मौजूदगी में में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की थी। 

एक समय प्रहलाद गुंजल कांग्रेस पार्टी को वे खूब कोसते थे। यहां तक की उन्होंने दस्तावेजों के साथ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। अब विधायक प्रहलाद गुंजल कोटा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ओम बिड़ला को चुनौती देंगे।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला अभी इस सीट से सांसद हैं।  इससे पहले साल 2014 में मोदी लहर में भी ओम बिड़ला ने इसी सीट से जीत हासिल की थी। अब ओम बिड़ला के लिए इस सीट से जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।

PC: indiatvnews



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.