Rajasthan: लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को छोड़नी पड़ सकती है अपनी सीट, ये है कारण 

Samachar Jagat | Thursday, 02 May 2024 04:18:00 PM
Rajasthan: After Lok Sabha elections, BJP state president CP Joshi may have to leave his seat, this is the reason

इंटरनेट डेस्क। देश में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा। चुनाव परिणाम चार जून को आएगा। चुनाव परिणाम आने के बाद राजस्थान की राजनीति में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कई दिग्गजों को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है। इसमें राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी शामिल है। खबरों की मानें तो, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद राजस्थान में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। भाजपा के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान में अभी ब्राह्मण मुख्यमंत्री है।

इसी कारण अगर केन्द्र में भाजपा सरकार बनती है तो सीपी जोशी को मंत्रिमंडल में जगह या फिर संगठन में किसी दूसरी जगह पर एडजस्ट किया जा सकता है। उनके स्थान पर राजस्थान में किसी जाट या किसी दलित नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। अब ये समय ही बताएगा कि भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा। 

PC: arlivenews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.