Rajasthan Elections 2023: प्रियंका गांधी का मोदी पर निशाना, वादे बड़े करते है लेकिन काम की बारी आने पर कुछ नहीं होता

Samachar Jagat | Saturday, 21 Oct 2023 09:04:07 AM
Rajasthan Elections 2023: Priyanka Gandhi targets Modi, makes big promises but nothing happens when it comes to work.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, 25 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के बड़े बड़े नेता चुनाव प्रचार प्रसार में जुट गए है। शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने दौसा के सिकराय में चुनावी सभा की और यहा पीएम मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देवनारायण जी मंदिर में जो लिफाफा डाला उसमें 21 रुपए निकले। मैंने टीवी न्यूज में देखा था। 

अब आप ही बताइए कि एक तरह से यही हो रहा है देश में बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। चुनाव के बाद कुछ नहीं मिलता है। ईआरसीपी जुमला भी यही चीज थी। यह सिर्फ नहर प्रोजेक्ट नहीं बल्कि यह पूर्वी राजस्थान के एक दर्जन जिलों को जीवनदान देने वाली गंगा है। इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की भी बात कही थी, मगर अभी ईआरसीपी का पानी तक नहीं आया।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के लोगों के जीवन को आसान करने का काम किया है। 20 हजार करोड़ संसद भवन, 27 हजार करोड़ का हॉल बनाने का काम दूसरी पार्टी के नेता करते हैं। वे अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम करते हैं। ये नेता कहते हैं कि ओपीएस पेंशन के पैसे नहीं हैं जबकि सत्ता में आते ही सब कुछ उद्योगपतियों मित्रों को दे दिया।

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.