Rajasthan: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को दे दिए हैं ये निर्देश

Samachar Jagat | Saturday, 27 Jan 2024 10:34:04 AM
Rajasthan: Deputy Chief Minister Diya Kumari has given these instructions to the officials

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को सांभर उत्सव को कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सांभर लेक में आयोजित तीन दिवसीय सांभर उत्सव के शुभारंभ के दोरान कहा कि सांभर लेक क्षेत्र में पर्यटन की बहुत संभावनाएं है और जिन्हें विकसित करके यहां पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है।  पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिएं की यहां कि सभी संभावनाओं पर तत्काल काम शुरू करें और सांभर उत्सव को कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करें।

उन्होंने कहा कि सांभर लेक बहुत बड़े एरिया को कवर करता है और यह रामसर साइट है, यहां लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो और अन्य  विदेशी पक्षी प्रवास के लिए आते है। यदि यहां की संभावनाओं  पर काम कर सुविधाएं विकसित की जाए तो यह बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी, फैंसी काइट आदि  का भी अवलोकन किया। 

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.