Rajasthan: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बताया, भाजपा को लोकसभा चुनाव में मिलेंगी कितनी सीटें?

Hanuman | Wednesday, 24 Apr 2024 08:47:43 AM
Rajasthan: Former CM Vasundhara Raje told, how many seats will BJP get in Lok Sabha elections?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। झालावाड़ में लगातार अपने बेटे दुष्यंत सिंह के लिए प्रचार में जुटी हुई पूर्व सीएम ने भाजपा के अबकी बार 400 पार के नारे को लेकर कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी 400 से ज्यादा सीटें लेकर आएगी।

वहीं उन्होंने राजस्थान की भी सभी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। पूर्व सीएम ने झालावाड़ में भाजपा को पांच लाख से ज्यादा वोट मिलने का दावा किया है।  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लगातार अपने बेटे दुष्यंत सिंह के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। भाजपा ने दुष्यंत सिंह को झालावाड़ से टिकट दिया है। 

जिनके भ्रष्टाचार और अवैध खनन के चर्चे पूरे प्रदेश में उनका सबक सिखाना होगा
पूर्व सीएम ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज भाजपा प्रत्याशी सांसद दुष्यंत सिंह के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया। आज ऐसे लोग चुनाव लड़ रहे हैं जिनके हाथ में सरकार के खजाने की चाबी थी और उस खजाने को इन्होंने लूटने का काम किया। जनता की नहीं खुद की सेवा की। जिनके भ्रष्टाचार और अवैध खनन के चर्चे पूरे प्रदेश में रहे। ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा।

पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत को किया याद
वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि मैं पूर्व उप राष्ट्रपति स्व.भैरों सिंह शेखावत को याद करते हुए धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने झालावाड़-बारां जैसे परिवार में भेज कर मुझ पर बड़ा उपकार किया। यह एक ऐसा परिवार है जिसने 35 सालों में कभी मुझे निराश नहीं किया। कितनी ही चुनौतियां सामने आई यहां के लोग हमेशा मेरे साथ ढाल बनकर खड़े रहे।

PC: twitter 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.