Rajasthan: साक्षी और बजरंग पूनिया के पदक लौटाने के मामले पर गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, कह दी ये बात

Samachar Jagat | Saturday, 23 Dec 2023 12:44:28 PM
Rajasthan: Gehlot targeted BJP on the issue of returning medals of Sakshi and Bajrang Punia, said this

इंटरनेट डेस्क। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है जिसके बाद पहलवान साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया है तो बजंरग पूनिया ने पद्म श्री लौटाने की घोषणा कर दी है। इन सबके बीच राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा हैं। 

अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया द्वारा पदक लौटाने से महिलाओं और उनकी सुरक्षा के प्रति भाजपा की असंवेदनशीलता उजागर हो रही है। अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि पहले मेडल लाकर देश का नाम ऊंचा करने वाली बेटी साक्षी मलिक का संन्यास लेना और अब बजरंग पूनिया का पद्मश्री लौटाना पहलवान बेटियों के इंसाफ की लड़ाई में भाजपा की नीयत पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है। 

इसके आगे लिखा इस मामले में भाजपा द्वारा प्रदर्शित की जा रही दुर्भावना व पीड़ितों की मांगों की उपेक्षा निंदनीय व दुःखद है। यह प्रकरण महिला सुरक्षा के प्रति भाजपा की असंवेदनशीलता को उजागर कर रहा है। 

pc- ndtv rajasthan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.