Rajasthan: लोकेंद्र सिंह कालवी ने इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ उठाई थी आवाज

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2023 11:15:15 AM
Rajasthan: Lokendra Singh Kalvi raised his voice against those who tampered with history

इंटरनेट डेस्क। राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन हो गया है। यह स्वर्ण समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। कालीवी हमेशा याद किए जाएंगे, उनका जन्म राजस्थान के नागौर में हुआ और उन्होंने सामाजिक कार्यों से अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी केन्द्र में मंत्री रहे थे। देर रात एसएमएस में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

इतिहास से छेड़छाड़ पर उठाई आवाज
वैसे तो लोकेन्द्र सिंह कालवी हमेशा समाज के लिए आगे रहते थे । उन्होंनें समाज के लिए हर वो काम किया जो कर सकते थे, लेकिन उन्होंने इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों को भी नहीं बख्शा। फिल्मों और टीवी सीरियलों में कई बार इतिहास के साथ छेड़छाड पर उन्होंने अपनी आवाज को बुलंद किया। कालवी के आन्दोलनों की वजह से पद्मावत और जोधा अकबर जैसी कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में निर्माता निर्देशकों को बदलाव करने पड़े। 

राजनीतिक से रहा है नाता
लोकेन्द्र सिंह कालवी का राजनीति से नाता रहा है। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी राज्य और केंद्रीय मंत्री थे। लोकेंद्र सिंह कालवी नागौर से लोकसभा के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन वे हार गये। 1998 में कालवी ने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में बाड़मेर से संसद में जाने की कोशिश की पर सफलता हाथ नहीं लगी और समाज के साथ आगे बढ़ गए। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.