Rajasthan: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को पहुंचेगी बांसवाड़ा, हाल ही में पार्टी को लगा हैं यहां से झटका

Samachar Jagat | Tuesday, 27 Feb 2024 12:55:46 PM
Rajasthan: Rahul's Bharat Jodo Nyay Yatra will reach Banswara on March 6, recently the party has received a shock from here.

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है। उनकी यात्रा अभी राजस्थान के धौलपुर में हैं और यहा पर ब्रेक लिया गया है। इसके बाद यात्रा 2 मार्च को धौलपुर से मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। इसके बाद मध्य प्रदेश से ये यात्रा राजस्थान में 6 मार्च को पुन प्रवेश करेगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो 6 मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा राजस्थान के वागड़ बांसवाड़ा में पहुंचेगी। बता दें की हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया बीजेपी में शामिल हो गए है। ऐसे में पार्टी को यहां झटका लगा है। लेकिन पार्टी यहां यात्रा के माध्यम से लोगों से जुड़ने की कोशिश करेगी।

वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले स्थानीय कांग्रेस पार्टी यहां एक यात्रा निकालने वाली है। यह यात्रा है जन जागरण यात्रा। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं का कहना हैं कि 6 मार्च को राहुल गांधी की न्याय यात्रा बांसवाड़ा जिले में प्रवेश करेगी। इससे पहले डूंगरपुर जिले की 4 विधानसभा सीटों पर जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। 

pc- hindustan

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।   



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.