Rajasthan: पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल 10 दिन के लिए स्थगित, कमेेटी का हुआ गठन

Shivkishore | Saturday, 16 Sep 2023 08:24:15 AM
Rajasthan: Strike of petrol pump operators postponed for 10 days, committee formed

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पेट्रोल पंप संचालकों की तीन दिन से जारी हड़ताल शुक्रवार देर शाम को 10 दिन के लिए स्थगित हो गई है। इसके बाद प्रदेश में लोगों को थोड़ी राहत मिली हैै। बता दें की मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पेट्रोल पंप संचालक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई।

वार्ता के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सरकार ठोस निर्णय लेगी। वैट के आंकलन के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी 10 दिन में रिपोर्ट देगी। खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। पेट्रोल पंप संचालकों की तीन मांगों पर सहमति बन गई है। 

वहीं आरपीडीए के अध्यक्ष ने भी 10 दिन के लिए हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी 8-8 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इस दौरान प्रदेश के करीब 7 हजार पंप बंद रहे थे।

pc- abp news



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.