Rajasthan: सुनील मेहता बने महाराष्ट्र ईको टूरिज्म विकास बोर्ड गवर्निंग काउंसिल के सदस्य

Samachar Jagat | Thursday, 28 Sep 2023 01:14:34 PM
Rajasthan: Sunil Mehta becomes member of Maharashtra Eco Tourism Development Board Governing Council

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के रहने वाले सुनील मेहता ने अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें की सुनील को महाराष्ट्र ईको टूरिज्म विकास बोर्ड के गवर्निंग काउंसिल में सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी सुनील कई बड़े बड़े काम करते रहे है। वर्षाे से वो राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्य कर रहे हैं।

इतना ही नहीं सुनील मेहता राजस्थान में राज्य वन्यजीव मंडल के सदस्य भी है। इसके साथ ही मेहता ने महाराष्ट्र में गांवों एवं जंगलों के हित में कोकून कंजर्वेंसी जैसे प्रोजेक्ट लाकर एक अनूठी पहल की है, जिसमें गांव वालों के साथ मिलकर उनको जंगल और जंगल संरक्षण में भागीदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बता दें की इससे ग्रामीणों की आय में भी इजाफा हुआ है। 

बता दें की इस बोर्ड में मेहता अकेले ऐसे सदस्य हैं जिनका चयन महाराष्ट्र राज्य के बाहर अन्य किसी राज्य से हुआ है। मेहता वर्ल्ड विल्डरनेस कांग्रेस के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, साथ ही मेहता राजस्थान में सरिस्का टाइगर फाउंडेशन के भी अध्यक्ष हैं।

pc- whatsapp
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.