Rajasthan weather update: प्रदेश में फिर से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, इस दिन होगी बारिश

Hanuman | Monday, 24 Mar 2025 07:50:34 AM
Rajasthan weather update: New western disturbance is becoming active again in the state, it will rain on this day

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण  26 मार्च को बदलाव आ सकता है। मौसम  विभाग ने इस दिन कुछ इलाकों में मामूली बारिश होने की सम्भावना जताई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में हीटवेव चलने लगी है। प्रदेश में तापमान 40 के पार जा चुका है।  जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, प्रदेश में आगामी  दो दिन उत्तर-पूर्वी हवा के असर से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की और आसमान साफ रहने की  उम्मीद है। 

इस दौरान अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि रात के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक बुधवार को कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है। इसके  प्रभाव से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 

बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ।  बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार हुआ। आगामी दो दिन  प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। रविवार को बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में  दिनभर आसमान साफ रहा।  अधिकतम तापमान बढ़कर 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.