Rajasthan weather update: लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ!

Samachar Jagat | Monday, 01 Apr 2024 08:19:45 AM
Rajasthan weather update: People will get relief from heat, new western disturbance will be active!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बदले हुए मौसम के कारण अभी लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। आगामी कई दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोक्ष सक्रिय होगा।

इससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने का मिलेगा। विभाग के अनुसार, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 5-6 अप्रैल को प्रदेश के कुछ भागों में सक्रिय होने की उम्मीद है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। इस कारण प्रदेश में तापमान के नीचे जाने की संभावना बनी हुई है। इसी कारण प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में हाल ही में हल्की बारिश देखने को मिली है।

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.