- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग की ओर से दिए गए हैं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से इस प्रकार के संकेत दिए गए हैं। आज उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने और शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कल रात जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों और आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय हो सकता है। इन दो दिनों में जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में फिर से तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की प्रबल संभावना ह। इसके लिए विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं धौलपुर, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
बारिश और तेज आंधी के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी
आपको बता दें कि मंगलवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई है। अचानक बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गमी से राहत मिली है। हालांकि बारिश और तेज आंधी के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली। शाहजहांपुर क्षेत्र के कांकर कुतीना गांव सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ अचानक ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें