Rajasthan: पूर्व सीएम के लिए ये क्या बोल गए बालमुकुंदा आचार्य? भाजपा आलाकमान कर सकता है....

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Feb 2024 09:52:44 AM
Rajasthan: What did Balmukunda Acharya say about former CM, BJP high command can...

इंटरनेट डेस्क। मोदी सरकार देश के पांच लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा कर चुकी है और इस घोषणा के बाद से अलग अलग लोगों को बयान आ रहे है। ऐसे में राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत ने भी कहा था की केंद्र  सरकार नियमों को तोड़कर ये काम कर रही है। ऐसे में अब राजधानी जयपुर के हवा महल विधायक बालमुकुंदा आचार्य ने गहलोत को पलटवार कर जवाब दिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस भारत रत्न अपने ही प्रधानमंत्री को दिया करती थी। तब तो गहलोत ने कोई सवाल नहीं उठाया। लेकिन आज देश के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों को भारत रत्न दिया जा रहा है तो, गहलोत को तकलीफ हो रही है।

जानकारी के अनुसार विधायक बालमुकुंदा आचार्य ने कहा कि अशोक गहलोत की यह तकलीफ इसलिए भी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि उनकी पार्टी में उनको सुनने वाला कोई नहीं है। गहलोत की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद को कौरव बताते हैं और भारतीय जनता पार्टी को पांडव कहते हैं। 

pc- tv9

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.